दुखद: गहरी खाई में गिरा तीर्थ यात्रियों का वाहन, सभी की मौत की आशंका

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पिथौरागढ़ जिले से एक अत्यन्त दुखद घटना सामने आई है। जहां धारचूला – गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 6 लोग सवार थे। इनमें चार बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते कल रात रेस्क्यू पूरा नहीं किया जा सका। आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को दोपहर बाद गर्बाधार के पास गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके।

दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को ITBP से मिली है। इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरु निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा परीधा, नीलापा आनंद, मनीष मिश्रा और प्रज्ञा वारसम्या सवार थे। जबकि, हिमांशु कुमार और वीरेंद्र कुमार स्थानीय निवासी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!