दुखद: देर रात गहरी खाई में गिरा वाहन दो लोगों की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर एक दुखद समाचार सामने आया है जहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ रुद्रप्रयाग जिले में देर रात आपदा कण्ट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग ने टीम को सूचित किया गया कि शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर टीम निरीक्षक कर्ण सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों और टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

बोलेरो कैम्पर (UK02CA- 0826) था जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जोकि लगभग 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक शव को बरामद कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। एस डी आर एफ टीम ने देर रात तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह,

गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी :- ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!