दुखद : प्रदेश में दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के बागेश्वर से बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के मुताबिक़ घटना दोपहर बाद करीब चार बजे की है। कैंपर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। तीनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों के नाम
गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी।

बलराम(50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी।

संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!