दुखद: राजधानी में इंजीनियर ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

MS Malik
By
1 Min Read


देहरादून। राजधानी देहरादून में एक दुखद मामला सामने आया है जहां विद्युत विभाग के एक जेई ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना रायपुर को सिटी कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि कण्डोली गली न0- 01 रायपुर, देहरादून में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।

सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि एक व्यक्ति विनोद नेगी पुत्र राजपाल नेगी निवासी लेन न0 3 कण्डोली रायपुर देहरादून उम्र 46 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, जिसे उसके परिजन मैक्स अस्पताल ले गये है, जिसे चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित किया गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा मृतक की पंचायतनामा कार्यवाही की गयी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक बिजली विभाग में सब स्टेशन माजरा पटेलनगर देहरादून में जे0ई0 के पद पर नियुक्त था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!