देहरादून : केएफसी डॉमिनोज समेत कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, खामियां मिलने पर कटा चालान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ राजपुर रोड स्थित डोमिनोज, केएफसी, क्रोमा एवं मैकडॉनल्ड्स में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि संबंधित फ्रेंचाइजी द्वारा खुले में कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है तथा सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अंतर्गत कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है इस कारण से केएफसी, डोमिनोज एवं क्रोमा पर दस हजार रुपए का चालान किया गया

मैकडॉनल्ड्स को केवल कूड़ेदान को अपनी फ्रेंचाइजी के बाहर पृथक से लगाने हेतु निर्देशित किया गया तथा 1000 का जुर्माना की कार्रवाई की गई।

उपरोक्त कार्रवाई के समय यह भी संज्ञान में लिया गया की राजपुर रोड स्थित केएफसी एवं डोमिनोस के ग्राहकों द्वारा फ्रेंचाइजी के सामने ही पैकिंग मैटेरियल फेंका गया तथा फ्रेंचाइजी द्वारा किसी भी प्रकार का न डस्टबिन खुले में उपलब्ध नहीं था।
टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, एसआई मनीष दरियाल, एसआई भूपेंद्र तथा सुपरवाइजर ओमप्रकाश शामिल थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!