देहरादून: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, मेयर गामा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून श में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश इकाई द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उत्तराखंड के व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा ने की।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डीडी अरोड़ा और मधु सचिन जैन ने किया। प्रमुख व्यवसायी नेता विनय गोयल, राजेंद्र गोयल, पंकज मेसोन, डीसी बंसल, चंद्रगुप्त विक्रम व्यापारी सम्मान सुकुमार जैन, गौरव जैन, अनिल जैन, निकुंज गुप्ता, संदीप जैन, अजय जैन आदि को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड की होनहार बेटी अंकिता भंडारी के सम्मान में सभी ने 2 मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकान्त शर्मा ने संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी ने संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अलग अलग राज्यों में हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश नारंग, सचिन जैन, महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कुलदीप विनायक, राहुल चौहान, अमित अरोड़ा, सागर गुरंग, नितिन गोयल, पूनम मसीह, पूनम मंमगाई, गीता वर्मा, राजकुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!