देहरादून : प्राचीन मां काली मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड़ आईटी पार्क के पास स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों द्वारा हवन पूजन कर बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे का आयोजन राहुल कुकरेती एवं अनिकेत शर्मा द्वारा किया गया।

बताते चलें कि उक्त मंदिर पिछले कई सालों से ग्राम वासियों द्वारा सावन मास में सोमवार को बड़े श्रद्धा भाव से हवन पूजन कर मां की स्तुति की जाती है। लोगों का मानना है कि उक्त मंदिर में जो भी भक्त सच्चे दिल से मां की अर्जी लगाते हैं उनको मनवांछित फल मिलता है। भंडारे में वार्ड 59 से काग्रेस टिकट के दावेदार सौरव उनियाल, भाजपा नेता अनुज कौशल, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, अवनीश कोठारी जोंटी, राहुल कुकरेती, संदीप शर्मा, अनूप फरासी, विशाल उनियाल, अंकुश शर्मा, विक्रम खत्री, अंकित फरासी, संजीव फरासी, विक्की फरासी, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!