धारचूला में फटा बादल, तीन मासूम बच्चियों की मौत, सात लोग लापता

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पिथौरागढ़ के धारचूला के ग्राम जुम्मा में बादल फटने के बाद आए मलबे से 3 बच्चियों की मौत हो गई जिनके शव स्थानीय लोगों ने बरामद किए हैं। वहीं 7 लोग लापता हैं, SDRF जिनकी खोजबीन कर रही है।

आज 30 अगस्त को प्रातः SDM धारचूला व डीडीहाट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि धारचूला के ग्राम जुम्मा में बादल फटने से आये मलवे की चपेट में आने से 07 लोगों के लापता होने की घटना हुई है।

सूचना पर एसडीआरएफ की एक टीम धारचूला से स्थानीय पुलिस टीम व राजस्व पुलिस के साथ तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे। साथ ही पोस्ट अस्कोट से SDRF रेस्क्यू टीम ने DM पिथौरागढ के साथ हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बदल फटने की घटना में जामुनी तोक( ग्राम जुम्मा) में 3 बालिकाएं जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष,11 वर्ष व 9 वर्ष की बच्ची के शव स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिए गए थे, एक महिला व पुरुष अभी भी लापता है जिनकी खोजबीन SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार की जा रही है।

साथ ही दूसरे तोक में जिसका नाम सुवाधार है, एक बुजुर्ग महिला व एक युवती भी लापता है जिसकी खोजबीन भी एसडीआरएफ जवानों द्वारा की जा रही है।

पिथौरागढ़ में आपदा के चलते लापता लोगो का विवरण:-
चन्द्र सिंह पुत्र श्री किशन सिंह, उम्र:- 45
हाजिरी देवी पत्नी चंद्र सिंह, 42 वर्ष।
घायलों का विवरण:-
अंजलि पुत्री मान सिंह, 16 वर्ष।
दिया पुत्री मान सिंह, 15 वर्ष।
मृतक का विवरण:-
संजना, 15 वर्ष,
रेनू उम्र 11 वर्ष,
शिवानी, उम्र 09 वर्ष।
तीनो पुत्रिया जोगा सिंह।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!