नगर पंचायत अंबेहटा चेयरमैन के आवास पर पत्रकारों का किया गया सम्मान

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

चेयरमैन प्रतिनिधि एवं स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर एडवोकेट नईम अहमद ने दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।

स्थानीय समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि हुए शामिल

अंबेहटा एवं खेड़ा अफगान के 10 से अधिक पत्रकारों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

नगर पंचायत अंबेहटा में चेयरपर्सन रेशमा नाज़ के आवास पर पत्रकारों के सम्मान में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें आलोक मित्तल, अमित आर्य, सुरेंद्र अरोड़ा, दानिश खान, आस मोहम्मद, अर्शी शफीक, शमीम अहमद, नितिन सैनी खेडा अफगान, डॉ राशिद महबूब, नदीम अहमद, रविंद्र सैनी, नदीम अहमद, खालिद मलिक खेडा अफगान सहित क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि एवं स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर एडवोकेट नईम अहमद ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। वह न केवल सच्चाई को सामने लाते हैं बल्कि लोकतंत्र की मजबूती में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अपनी लेखनी से लोगों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचा कर अपने फर्ज को अंजाम देते हैं। ऐसे आयोजनों से पत्रकार बंधुओ का मनोबल बढ़ेगा और वह समाज सेवा में और अधिक उत्साह के साथ योगदान देंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!