नर सेवा से ही मिलता है सबसे अधिक पुण्य: जैन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। सरोज बाला जैन चैरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवा के अपने दायरे को लगातार बढ़ावा देने का पुनीत कार्य कर रहा है। इसी पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट की चेयरमैन मंजू जैन ने एक जरूरतमंद व्यक्ति तक व्हीलचेयर पहुंचाकर उसकी परेशानी को कुछ कम करने का प्रयास किया है।

ट्रस्ट की चेयरमैन मंजू जैन ने बताया कि शुक्रवार को किसी बंधू का मैसेज आया था कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को एक व्हीलचेयर की आवश्यकता है। जिसके बाद उन्होंने आज ही अपने सहयोगियों विभा कपूर, संगीता जैन, विभोर, अवनीश जैन एवं प्रदीप जी के सहयोग से मोहिनी रोड निवासी दिव्यांग व्यक्ति तक व्हीलचेयर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने समाज के सभी महानुभावों से भी विनम्र अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता कर पुनीत कार्यों को और आगे ले जाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सरोज बाला जैन चैरिटेबल ट्रस्ट किसी भी जरूरतमंद की एक आवाज़ पर ही उसकी समस्या का समाधान करने की भरपूर रूप से कोशिश करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!