नैनीताल बैंक में 40 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिये नैनीताल बैंक सुनहरा अवसर लेकर आया है। नैनीताल बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.nainitalbank.co.in/english पर क्लिक करके भी इन पदों (Nainital Bank Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Nainital Bank Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती (Nainital Bank Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 40 पदों को भरा जाएगा।

नैनीताल बैंक एमटी भर्ती 2022 के बारे में अधिक विवरण जैसे आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और रिक्तियां नीचे दी गई हैं। नैनीताल बैंक रिक्ति विवरण मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) – 40 पद नैनीताल बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक / स्नातकोत्तर। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक है। इस लिंक https://www.nainitalbank.co.in/english पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!