पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा निरंजनपुर मछली तालाब

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। शहर के पश्चिम की तरफ एक प्राचीन तालाब स्थित है जो निरंजनपुर मछली तालाब के नाम से जाना जाता है शीघ्र ही यह तालाब कुल 3.129 हेक्टर क्षेत्र में पर्यटन का बाहुआयामी केंद्र बनने जा रहा है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा डी0पी0आर0 तैयार करवाकर शासन को भेज दी गयी है। अब निगम को शासन स्तर से स्वीकृति की अपेक्षा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी निरन्जनपुर मछली तालाब में पर्यटन केन्द्र की उपयोगिता एवं आवश्यकताओं को देखते हुए इसको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की जा चुकी हैै।

वैसे तो देहरादून शहर को हरित शहर कहा जाता है किन्तु यहां आम नागरिकों के सैर-सपाटा के लिये अथवा साईकलिंग के लिये या बच्चों के मनोरंजन आदि के लिये सार्वजनिक खुले स्थान बहुत कम उपलब्ध हैं ऐसे में विकसित होने वाला यह मछली तालाब आम नागरिकों के सैर-सपाटे व मनोरंजन के लिये बेहतर विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र को मुख्य रूप से निम्न आवश्यकताओं के दृष्टिगत किया जाना है।

  1. वर्षा जल के संरक्षण के साथ-साथ झील का सुधार एवं उन्नयन करना।
  2. पानी के स्रोत और जलग्रहण क्षेत्र को बढ़ाना।
  3. पर्यटन के साथ-साथ लोगों के बीच सामाजिक संपर्क व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाना।
  4. स्थानीय नागरिकों हेतु रोजगार विकसित एवं प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नगर निगम के लिए आय का स्त्रोत बढ़ाना।

प्रस्तावित झाील की विषेशताएं

  1. झील के आस-पास सार्वजनिक प्लाजा होगा।
  2. झील के चारों तरफ सैर-सपाटा करने के लिए पैदल मार्ग विकसित होगा।
  3. साईकिल चलाने वालों के लिए झील के चारों तरफ साइकिलिंग ट्रेक होगा।
  4. पर्यटकों के लिए मनोरंजन की सुविधा जैसे नौकायन, चिल्र्डन पार्क आदि होगा।
  5. घूमने वालों जलपान एवं भोजन की आसान उपलब्धता हेतु फूड कार्नर होगा।
  6. अन्य सार्वजनिक सुविधाएं जैसे- स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्तराखण्ड के पारम्पारिक खाद्य व अन्य उत्पादों हेतु बाजार की उपलब्धता होगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!