पुलिस ने फिर चलाया सत्यापन अभियान, 908 मकान मालिकों पर लगाया 91 लाख रुपए का जुर्माना

MS Malik
By
2 Min Read

शहर से देहात तक विभिन्न संदिग्ध बस्तियों में पुलिस ने की घेराबंदी और चलाया सत्यापन अभियान

नब्बे लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा,315 संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ कर जानकारी ली जा रही

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में लगातार व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है सत्यापन अभियानअलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों का सत्यापन कर एकत्रित की उनकी व्यक्तिगत जानकारी

पुलिस अधिनियम के तहत 151 व्यक्तियों के चालान कर वसूला 41250/- ₹ का जुर्माना*

मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 315 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थाने/चौकी में लाकर की गई पूछताछ

लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद में संदिग्ध/ बाहरी व्यक्तियों के चिंन्हीकरण के लिये लगातार चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

लगभग 05 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90,80,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 315 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 151 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 41250/- ₹ का जुर्माना को वसूला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!