बजट में सैन्यधाम निर्माण के लिए भी जारी हो धनराशि: विधायक जोशी

366

भराड़ीसैंण। विधानसभा सत्र के पांचवे दिन मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बजट में ग्रामीण अंचलों के उत्थान, परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं महिला कल्याण को मुख्य आधार लेते हुए समग्र राज्य के विकास की बात कही गयी है।


विधायक जोशी ने सदन में बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान कहा कि सैन्यधाम निर्माण के लिए भी बजट में प्राविधान करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ-साथ सैन्यभूमि भी है और सैनिकों की चिंता भी इसका अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मसूरी के भिलाडू खेल मैदान के निर्माण के लिए भी बजट में प्राविधान करना होगा।