भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया किसान जवान सम्मान दिवस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। महानगर कार्यालय में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश कम्बोज नीटू की अध्यक्षता में किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया जिसके अर्न्तगत किसानों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही महानगर कार्यालय में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रदर्शिनी लगाई गई। प्रदर्शनी का विमोचन केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तराखण्ड के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, आर. के. सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने सभी महानगर मण्डल एवं बूथ स्तर / वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सेवा ही संगठन के तहत सेवा के कार्य सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए, साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने का आवाहन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी आशीष गुप्ता, किसान मोर्चा महानगर प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, राष्ट्रीय कार्यकारणीय सदस्य जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, सेवा ही संगठन के मीडिया प्रभारी शाकुल उनियाल, महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, किसान मोर्चा महामंत्री सुभाष बालियान, महानगर उपाध्यक्ष कमल राठौर, योगेन्द्र पुण्डीर, पंकज जोशी, हेमा भण्डारी, शराम पत सतेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, अजय सिंघल, मुकेश रतुडी, चयन सिंह, राकेश कुकरती, राजीव गर्ग, मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजेश कुमार, राजेन्द्र चौहान, एस.पी. सिंह, तेजपाल सैनी, शरद बहुगुणा, राहुल रावत, सिद्धार्थ रावत, प्रदीप रावत, श्याम सुन्दर चौहान व महेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!