भाजपा मंडल मंत्री मनोज कुकरेती ने आईटी पार्क पर मास्क सैनिटाइजर वितरित कर जागरूक किया

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। पूर्व सैनिक एवं भाजपा तपोवन मंडल मंत्री मनोज कुकरेती ने आज आईटी पार्क पर आम जनता को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करते हुए कहा कि कोविड-19 चल रहा है इसमें अधिक से अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है सोशल डिस्टेंस रखें समय-समय पर हाथ धोते रहें और मास्क जरूर लगाएं।

आपको बता दें कि मनोज कुकरेती लॉक डाउन से ही लगातार क्षेत्र में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं।

मनोज कुकरेती क्षेत्र में लगातार लोगों की समस्याओ के निराकरण कराने में सक्रिय रहते हैं।

मनोज कुकरेती ने आज भी क्षेत्र में मास्क वितरित कर जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी सोशल डिस्टेंस का अवश्य ध्यान रखें, हाथ लगातार धोते रहें, सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें, और मास्क भी लगाएं।

यदि किसी जरूरतमंद को मास्क चाहिए तो वह हमारे कार्यालय से फ्री मास्क प्राप्त कर सकते हैं।

मनोज कुकरेती वार्ड 59 से 2023 में होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!