मंदिर में जल चढ़ाने आई किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है। सावन के पहले सोमवार के मौके पर मंदिर में जल चढ़ाने गई एक किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हुए। गुस्साए लोगों ने पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पुजारी नरेन्द सिंह को हिरासत में ले लिया है।

आज सावन माह का पहला सोमवार है। लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहे है। चुक्खुवाला स्थित शिव मंदिर में एक किशोरी जल चढ़ाने के लिए गई थी। आरोप है कि मंदिर के पुजारी नरेंद्र सिंह ने किशोरी से छेड़छाड़ की। जिस पर किशोरी ने शोर मचाया। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!