मनीष सिसोदिया एवं मदन कौशिक शिक्षा, चिकित्सा,रोजगार आदि के मुद्दों पर डिबेट के लिए हो सकते हैं आमने सामने

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सिसोदिया के डिबेट के चैलेंज को स्वीकारा

देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के डिबेट वाले चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह मनीष सिसोदिया से प्रदेश के मुद्दों को लेकर डिबेट के लिए तैयार हैं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने अपने दून दौरे के दौरान किया था डिबेट का चैलेंज, जिसका जवाब देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले मैं करूँगा डिबेट

जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने डिबेट के लिए कौशिक से समय एवं स्थान तय कर बताने का अनुरोध किया है। ताकि वह डिबेट के लिए उत्तराखंड आ सकें।
उत्तराखंड में जनता के मुद्दों पर डिबेट की राजनीति करेगी आम आदमी पार्टी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!