माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी कुख्यात सुनील राठी के हरिद्वार जेल पहुंचने पर मचा हड़कंप

MS Malik
By
1 Min Read

राठी के हरिद्वार जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन के हाथ पांव फूले, अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग

देहरादून। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोप में देशभर में सुर्खियों में आए कुख्यात सुनील राठी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से नाटकीय घटनाक्रम के तहत हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। राठी के शिफ्ट होने से जेल प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कुख्यात राठी को हरिद्वार जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर आला अधिकारियों को पत्र लिखा है।

दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से कुख्यात राठी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां लेकर पहुंची, जिसके बाद उसे यहां जेल में शिफ्ट कर दिया गया। चूंकि हरिद्वार जिले में राठी सक्रिय रहा है, लिहाजा जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। राठी का एक मुख्य गुर्गा प्रवीण वाल्मीकि भी हरिद्वार जेल में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!