रोडवेज वे टाटा मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत; कई घायल,

MS Malik
By
2 Min Read


तेज रफ्तार रोडवेज बस व टाटा मैजिक की आमने सामने की जोरदार भिंडत हो गई। जिसमें टाटा मैजिक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वंही टाटा मैजिक में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 डांयल मौके पर पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ी द्वारा नकुड सीएचसी भिजवाया।

सोमवार की सुबह अंबेहटा में गंगोह रोड़ स्थित सरकारी अस्पताल के निकट गंगोह से सवारियां लेकर सहारनपुर जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 11- बी -टी -6689 तथा नकुड से सवारियां लेकर गंगोह जा रही टाटा मैजिक यूपी 11टी- 7896 की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। आमने सामने की जोरदार टक्कर से टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टाटा मैजिक चालक 48 वर्षीय मुमताज पुत्र फखरुद्दीन निवासी नकुड की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 23वर्षीय अमन सैनी पुत्र प्रितम सिंह निवासी नकुड की इलाज के दौरान मौत हो गई। टाटा मैजिक में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियों के चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए नकुड सीएचसी लाया गया जंहा उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनो मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया गया है। घटना के समय रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!