सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

348

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क शराब गोदाम के पास लोडर के डाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक अपने घर से दो दिन से लापता चल रहा था। वहीं, नेहरू कॉलोनी पुलिस का दावा है कि या तो ठंड या अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है।

शुक्रवार को थाना रायपुर को सूचना मिली कि आईटी पार्क के पास FL2 के गोदाम के अंदर एक पिकअप वाहन संख्या UK07CB9941 में एक शव पड़ा है। मौके पर आकर वाहन चालक धनवीर पुत्र सतपाल निवासी बहेलिया बस्ती निरंजनपुर थाना पटेलनगर से पूछताछ की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया कि उसके द्वारा दिनांक 02/02/22 को समय 19:00 बजे प्रिंस चौक सरकारी अंग्रेजी शराब के ठेके के पास उक्त वाहन संख्या UK07CB9941 को खड़ा किया था और माल लोड करने के लिए शुक्रवार को समय 10:30 बजे FL2 के लिये चला, FL2 पहुंच कर जब माल लोड करने के लिए पिकअप का डाला खोला तो उसमें एक शव मिला।

बरामद शव के सम्बंध में जानकारी करने पर उक्त शव गिरीश चंद्र पंत पुत्र ललिता प्रसाद निवासी मकान नंबर 67 हेमंती नंदन बहुगुणा कॉलोनी, अजबपुर थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 34 वर्ष का होना ज्ञात हुआ, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में गुमशुदगी दर्ज है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया खुलासा
मृतक के भाई मोहनचंद पंत द्वारा बताया गया है कि मृतक शराब का बहुत अधिक सेवन कर रहा था तथा पिछले 15 दिन से अत्यधिक शराब पी रहा था। मृतक 31 जनवरी 2022 को दोपहर को घर से निकल गया था तथा उसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। गुरुवार 3 फरवरी 2022 की शाम को लखीबाग पुलिस द्वारा उनको सूचना मिली थी कि प्रिंस चौक के पास आपकी मोटरसाइकिल लावारिस खड़ी है। इस मोटरसाइकिल को मृतक गिरीश पंत चलाता था। इसके बाद उन्होंने थाना नेहरू कॉलोनी में अपने भाई की गुमशुदगी लिखाई थी मृतक गिरीश चंद्र पंत का शरीर अकड़ा हुआ था । Cctv फुटेज देखने पर गिरीश पंत उसी रात ठेके पर करीब 9 :20 बजे उसी लोडर में अकेले चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है तथा लोडर में एक खाली गिलास पानी की बोतल मिली व शरीर पर कोई चोट के निशान भी नही है। संभवत नशे में व ठंड के कारण मृतक गिरीश चंद्र पंत की मृत्यु हो गई हो।