आज सहारनपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ, सास कुंतीपाल की शोक सभा में होंगे शामिल

MS Malik
By
2 Min Read


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ आज सहारनपुर में दोपहर 1 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
अपनी सास कुंती पाल की शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने आयेंगे कमल नाथ

सहारनपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की वयोवृद्ध दादी श्रीमती कुंतिपाल शर्मा का अंतिम संस्कार यहां हकीकत नगर स्थित शवदाह गृह में किया गया। दोपहर एक बजे हकीकत नगर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहर समेत पूरे जिले से समर्थक पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर पहुंचे और दिवंगत पवित्र आत्मा को प्रभु के सहारे चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की।

कुंतीपाल ने ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की स्थापना करके महिलाओं के जन कल्याण सहित उन्नयन एवं टूटते परिवारों को बचाने के लिए और तिरस्कृत महिलाओं के शार्ट स्टेय होम की स्थापना करके अपना जीवन लगाया है उनके निधन की खबर से यहां महिलाओं में भी बेहद दुख एवंम बेचैनी देखने को मिली है। सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, सपा नेता एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग, विधायक रामपुर देवेंद्र निम, एमएलसी शाहनवाज़ खान सहित भाजपा के नगर एवं ज़िला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों सहित समस्त दलों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हज़ारों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नम आंखों के साथ मुखाग्नि परिजनों द्वारा दी गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!