सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 192 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत का एक सरकारी बैंक है। इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती निकली है। यदि आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं

नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी (Specialist Cadre Officers) के पद पर भर्ती निकली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर शनिवार से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर 19 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में होगा।

रिक्त पदों की संख्या
कुल रिक्त पदों की संख्या 192 हैं। जिसमें से इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी-II के लिए 73,
क्रेडिट ऑफिसर II के लिए 50,
लॉ ऑफीसर II के लिए 15,
इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी V के लिए 1,
रिस्क मैनेजर V के लिए 1,
रिस्क मैनेजर IV के लिए 1,
इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी III के लिए 6,
फाइनेंशियल एनालिस्ट III के लिए 5,
इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी I के लिए 15,
रिस्क मैनेजर I के लिए दो,
लाइब्रेरियन I के लिए एक और सिक्योरिटी ऑफिसर I के लिए 15 पद रिक्त हैं।

योग्यता
विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। लाइब्रेरियन साइंस में 75% अंक के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार लाइब्रेरियन पद पर आवेदन कर सकते हैं। सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए स्नातक पास होना अनिवार्य होगा। सीए पद पर आवेदन करने के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट का फाइनल एग्जाम पास करना अनिवार्य होगा। लॉ ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए एलएलबी की डिग्री 60% अंकों के साथ होना अनिवार्य होगा। फाइनेंशियल एनालिस्ट के लिए फाइनेंस में एमबीए या इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया का फाइनल एग्जाम पास करना अनिवार्य होगा। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है ।

आयु सीमा
लाइब्रेरियन स्केल I और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी I पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी स्केल V, रिस्क मैनेजमेंट स्केल V और सिक्योरिटी स्केल V पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। सीए स्केल II, फाइनेंशियल एनालिस्ट स्केल II, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी स्केल II, लॉ ऑफीसर स्केल II, क्रेडिट ऑफिसर स्केल II के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। ‌ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी स्केल III और फाइनेंशियल एनालिसिस स्केल III के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वही रिस्क मैनेजमेंट स्केल IV के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

आवेदन प्रक्रिया
एससी, एससी, पीडबल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये+ जीएसटी आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये+जीएसटी है। भर्ती के जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!