अत्यंत दुखद: शादी से लौट रहे कार सवार आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अत्यंत दुखद एवं दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर शनिवार देर रात ट्रक से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। कार सवार सभी आठ लोगों की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बूझकर कार से सभी शवों को बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही शादी का जश्न मातम में बदल गया मर्तकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बरेली में शादी समारोह में शामिल होकर आठ लोग कार से अपने गांव बहेड़ी लौट रहे थे रात करीब 12 बजे भोजीपुरा थाने से कुछ आगे नैनीताल हाइवे पर कार का टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई इस दौरान धमाके के साथ कर में आग लग गई। सेंट्रल लॉक बंद होने से कार का दरवाजा नहीं खुला जिससे किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया और सभी की जिंदा जलकर दुखद मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है घटना के बाद डंपर चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!