सड़कों के निर्माण को लेकर लोनिवि सचिव से मसूरी विधायक गणेश जोशी ने की मुलाकात

MS Malik
By
1 Min Read

देेहरादून। मंगलवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला, धोरणखास, राजपुर, किशननगर एवं आर्यनगर वार्ड में सड़कों के निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ किये जाने का आग्रह किया।

विधायक गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की स्वीकृति के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर कुठालगेट मार्ग, प्रिस चैक से मसूरी, हाथीबड़कला अनारवाला मालसी मोटर मार्ग, पुरुकुल मालसी मार्ग, झड़ीपानी मसूरी मार्ग, किमाड़ी लम्बीधार मोटर मार्ग, गढ़ी कैंट नींबूवाला मार्ग एवं धोरण से आईटी पार्क तक मोटर मार्ग के लिए 93 किमी लम्बे मार्ग को 17 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। उन्होनें बताया कि यह धनराशि लोक निर्माण विभाग के विशेष सहायता कार्यो के तहत किया जा रहा है। 

लोनिवि सचिव आरके सुधांशु ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है कि राज्य योजना के तहत होने वाले कार्यो को जल्द स्वीकृति प्रदान की जायेगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!