इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर के 2500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती 2025 01/26 इंटेक बैच के लिए 2500 हजार रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल साइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ वायु 01/2026 बैच के लिए 2 हजार से ज्यादा पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार वायु सेना की ऑफिशियल साइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से 07 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको IAF अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आयु, पात्रता, चयन प्रक्रिया, रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक योग्यता के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु अधिसूचना 2025, आवश्यक तिथियों के बारे में उम्मीदवार वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर देख सकते हैं। वायु सेना अग्निवीर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे शुरू होगी और 27 जनवरी, 2025 को बंद हो जाएगी। भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती के तहत उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

IAF अग्निवीर वायु शैक्षिक योग्यता
विज्ञान विषयों के लिए पात्रता मानदंड
गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ 10+2 इंटरमीडिएट न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक।
इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंक।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित में गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम, कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 अंक।
विज्ञान विषयों के अलावा अन्य विषयों के लिए पात्रता मानदंड

10+2 इंटरमीडिएट न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक और 50 प्रतिशत अंग्रेजी में अंक के साथ।
2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक और 50 प्रतिशत अंग्रेजी में अंक के साथ।

वायु सेना अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
CASB (केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड) टेस्ट
फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक वायु सेना अग्निवीर वेतन 21,700 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। सटीक वेतन विशेष पद और सेवा के वर्षों की संख्या के आधार पर भिन्न हो सकता है।

कैसे करें भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन?
वायु सेना अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट https:agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
होम पेज पर, वायु सेना अग्निवीर आवेदन पत्र वायु इंटेक लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें। फॉर्म में बताए गए सभी आवश्यक विवरण भरें।
अब सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें और उन्हें भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
भरे हुए आवेदन पत्र को संलग्न दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर भेजें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!