इंडिया गेट के पार्क में चलेगा ट्रैक्टर, होगी जुताई, राकेश टिकैत ने कहा- तारीख तय करेगा संयुक्त मोर्चा

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को संसद घेरने की धमकी दी है। टिकैत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा और वहां चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को संसद घेरने की धमकी दी है।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने सरकार को धमकी दी है कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार वे इंडिया गेट के पार्क में ट्रैक्टर चलाएंगे। टिकैत ने संसद घेरने की बात कहते हुए कहा कि किसान वहीं जुताई करेगा और फसल भी उगाएगा।
टिकैत ने राजस्थान में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा “अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा और वहां चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे। किसान नेता ने कहा कि किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई करेगा और फसल भी उगाएगा। उन्होंने कहा कि संसद को घेरने के लिए तारीख संयुक्त मोर्चा तय करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!