ऋषिकेश में बेखौफ बदमाशों ने सुनार को बनाया निशाना, ज्वैलरी लूटकर हुए फरार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश मे श्यामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक ज्वैलर्स से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट कर ली। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। ज्वैलर्स से बदमाशों ने नकदी और सोना चांदी लूटा है। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

ऋषिकेश के निकट श्यामपुर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले फिर से बुलंद दिखाई दे रहे हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात दुकान बंद करके घर जा रहे एक ज्वैलर्स को तमंचे की नोक पर लूट लिया। वारदात में बदमाश ज्वैलर्स का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 25 हजार रुपए नकद चार पांच मंगलसूत्र पुराना सोना और दुकान की चाबियां रखी थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख से अधिक बताई गई है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित ज्वैलर्स प्रवीण वर्मा से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास में चेकिंग चलाकर नाकेबंदी भी की। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में हुई है।

पीड़ित सुनार प्रदीप वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। CO संदीप नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल शंकर बिष्ट ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में SOG की भी मदद ली जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!