कप्तान साहब के निर्देश पर चाईनीज मांजा बेचने वालो के खिलाफ मुकदमे दर्ज

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाईनीज मांजा बेचने वाले 03 दुकानदारों के विरूद्व पुलिस ने दर्ज किये मुक़दमें..

देहरादून। जानलेवा साबित हो रहे चाइनीस मांजा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। विभिन्न स्थानों पर चाईनीज मांजे के कारण हुई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाईनिज मांजा बेचने वालों के विरूद्व कार्यवाही के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है..इसी के तहत जनपद के नगर/देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए चाईनीज मांजा बेचने वालो के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.वही 14 जनवरी 2025 को भी चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाईनीज मांजा बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्व अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

चाइनीस मांजा बेचने वालों पर हुई कार्यवाही
1- कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार मंगलवार 14/01/2025 को पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक दुकान अग्रवाल स्टोर से चाईनीज मांझे के छोटे- बड़े कुल 08 रोल बरामद किए गए. दुकान स्वामी द्वारा चाईनीज मांजा बिक्री किये जाने पर उनके विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरण :-
अरुण अग्रवाल पुत्र स्व० भगवत किशन निवासी – 03 नई बस्ती, निकट गुरु राम राय स्कूल, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 59 वर्ष.

प्रतिबन्धित चाईनीज मांजा बेचने वाले 02 दुकानदारो के विरूद्ध पंजीकृत किये गये अभियोग.. 14/01/2025 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये।

विवरण अभियुक्त
सचिन प्रजापति पुत्र स्व- मूलचंद निवासी शक्ति भवन मंदिर के सामने वाली गली कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 42 वर्ष
स्थान – शक्ति भवन मन्दिर के पास डोईवाला ( मु0अ0सं0-17/2025 धारा-223(ख).
बरामदगी – 3 चकरी चाइनीज मांजा.

सतीश कुमार अग्रवाल पुत्र रामबल्लभ शरण निवासी भानियावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 35 वर्ष .
स्थान – दून पब्लिक स्कूल के पास भानियावाला डोईवाला देहरादून
(मु0अ0सं0-18/2025 धारा-223(ख) BNS)..
बरामदगी – 32 चकरी चाइनीज मांजा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!