कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली सूची,रायपुर से हीरा, मसूरी से थापली को टिकट

MS Malik
By
2 Min Read

धर्मपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल विकासनगर से नवप्रभात तो चकराता से प्रीतम होंगे मैदान में

नई दिल्ली। लंबे इंतजा़र के बाद आखिरकार देर रात उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गयी सूची के मुताबिक धर्मपुर विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मसूरी से गोदावरी थापली, राजपुर रोड से पूर्व विधायक राजकुमार, रायपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विकासनगर नगर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री नवप्रभात चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जबकि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चकराता से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी श्रीनगर विधानसभा से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लडेंगे।

बताते चलें की कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है।
उनमें पुरोला विधानसभा से मालचंद
यमुनोत्री से दीपक बिजलवाण
गंगोत्री विधानसभा से विजय पाल सिंह सजवाण
बद्रीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली से डॉक्टर जीतराम
कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ से विधायक मनोज रावत
रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल
घनसाली से धनीलाल शाह के नामों की घोषणा की गई हैं।

वहीँ हरिद्वार जिले में हरिद्वार नगर से सतपाल ब्रह्मचारी
रानीपुर से राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर से श्रीमती ममता राकेश
पिरान कलियर फुरकान अहमद
मंगलौर से काजी निजामुद्दीन
यमकेश्वर शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी से नवल किशोर
कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला से हरीश धामी
डीडीहाट से प्रदीप सिंह पाल
पिथौरागढ़ से मयूख महर
गंगोलीहाट से खजान चंद्र गुड्डू
कपकोट से ललित मोहन सिंह फरस्वान
बागेश्वर से रंजीत दास
द्वाराहाट से मदन सिंह बिष्ट
रानीखेत से करण माहरा
सोमेश्वर से राजेंद्र बडकोटी
अल्मोड़ा से मनोज तिवारी
जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल
लोहाघाट से कुशल सिंह अधिकारी
चंपावत से हेमेश खर्कवाल
भीमताल से दान सिंह भंडारी
नैनीताल से संजीव आर्य
हल्द्वानी से सुमित हदयेश
जसपुर से आदेश सिंह चौहान
काशीपुर से नरेंद्र चंद सिंह
बाजपुर से यशपाल आर्य
गदरपुर से प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर से श्रीमती मीना शर्मा
किच्छा से तिलक राज बेहड़
सितारगंज से नव तेजपाल सिंह
नानकमत्ता से गोपाल सिंह राणा और खटीमा से भुवन चंद्र कापरी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!