कैबिनेट मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील

MS Malik
By
1 Min Read

एक बार फिर कोरोना पॉज़िटिव हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज प्रदेश में जिन 505 कोरोना के मामले सामने आये है उनमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी शामिल हैं।

आपको बता दें इससे पहले भी सतपाल महाराज कोरोना से संक्रमित हो गए थे ऐसे में उनका परिवार आइसोलेट किया गया था और एम्स तक में सतपाल महाराज के परिवार को भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद वह घर आए थे हालांकि इस बार सतपाल महाराज का परिवार उनके साथ नहीं है ऐसे में वह खुद आइसोलेट हो गए हैं और उनका उपचार ठीक शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री ने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए सभी परिचितों से सावधानी बरतते हुए अपना कोरोनावायरस टेस्ट कराने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!