कोरोना के बढ़ते ग्राफ के चलते प्रदेश में होने वाली प्रियंका गांधी की दोनों रैली हुई रद्द

MS Malik
By
1 Min Read

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के चलते प्रदेश में होने वाली प्रियंका गांधी की दोनों रैली हुई रद्द

देहरादून। उत्तराखंड में अगले माह प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अपनी अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार चुनावी रैलियों का आयोजन विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा रद्द कर दिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

बता दें कि प्रियंका गांधी आगामी 9 जनवरी को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आने वाली थीं। प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित थी और रैलियों को सफल बनाने को लेकर तैयारियां भी जोरों पर थी, लेकिन इसी बीच प्रियंका की ओर से ये जानकारी साझा की गई कि उनके अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी कोरोना संक्रमिण हो गया है। हालांकि प्रियंका की रिपोर्ट नेगेटिव थी इसके बाद भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। कोविड प्रोटोकॉल और बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने रैली स्थगित करने का फैसला किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!