ट्रैक्‍टर परेड निकालने पर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच बनी सहमति

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्‍ली में किसानों की चल रही कृषि कानून को रद कराने की लड़ाई में शनिवार को एक अहम मोड़ आ गया। 26 जनवरी को निकलने वाली ट्रैक्‍टर परेड को लेकर लंबे समय से चला आ रहे संशय पर किसानों ने यह कहते हुए ब्रेक लगा दिया कि किसान ट्रैक्‍टर परेड निकालने पर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसानों के अनुसार यह परेड 100 किलोमीटर की होगी। इसके लिए पांच रूट तैयार किए गए हैं। हालांकि रूट की घोषणा कल की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि रूट पर विचार किया जा रहा है इसलिए इसका ऐलान कल किया जाएगा। हालांकि, यह भी बता दें कि किसानों की ट्रैक्‍टर परेड आउटर रिंग रोड पर निकलेंगी या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।लेकिन यह तय है कि किसान ट्रैक्टर मार्च जरुर निकाला जाएगा।

26 जनवरी की ट्रैक्‍टर परेड दुनिया में बनेगी मिसाल

वहीं किसान नेताओं ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 26 जनवरी को निकलने वाली ट्रैक्‍टर परेड ना सिर्फ देश बल्‍कि दुनिया में एक मिसाल पेश करेगी। इस दिन पूरी दुनिया देखेगी कि आखिर किसान क्‍या चाहते हैं। यह आम आदमी की ताकत है। किसानों की बात सरकार को सुननी ही होगी।

आपको बता दें किसान लगातार करीब दो महीने से ठंड में दिल्‍ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं। सरकार के नए तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने यह आंदोलन शुरू किया है। इसमें देश के कई राज्‍यों से किसानों को समर्थन मिल रहा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!