ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने पर 228 युवाओं के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 228 युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने की चालानी कार्यवाही, सभी 228 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

देहरादून। राजधानी पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। सोमवार को भी राजधानी पुलिस ने 228 युवाओं के चालान किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक : 16-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 104, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 02, ड्रंक एंड ड्राइव में 02, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 03 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 117 कुल 228 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।इस दौरान सभी 228 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!