डीएम साहब से 20 रुपए अधिक वसूलना पड़ा महंगा, कटा 50 हजार का चालान

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। देर शाम डीएम देहरादून सविन बंसल द्वारा शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदी गई थी जिस पर दुकान के सेल्समैन ने उनसे 20 रूपए अधिक वसूले थे जो उसे भारी पड़ गए। डीएम द्वारा छापा मारने की सूचना के बाद तत्काल आबकारी अधिकारी पहुंचे मौके और संबंधित अनुज्ञापि पर 50,000/- का अर्थदंड लगाया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी, सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गई, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जाखन मदिरा की दुकान में की छापेमारी, जिसमें ओवर रेटिंग और अनियमितता पाई गई। उप जिलाधिकारी हरी गिरी पंहुचे चुना भट्टा मदिरा की दुकान पर की छापेमारी, दुकान में मिली ओवर रेटिंग एवं अनियमितता। इन सभी पर कार्यवाही की जा रही है।

जाखन में भी वाइन शॉप पर स्थनीय निवासी के अनुसार जाखन स्थित शराब की दुकान पर जब वह रॉयल का क्वार्टर लेने गए जिसका मूल्य 200 रू० था, लेकिन दुकान के सेल्समैन ने उनसे 210 रु० वसूल किया जिसकी रसीद भी उन्हें मांगने पर उपलब्ध कराईं गई।

डीएम साहब शराब खरीदने पहुंचे वाइन शॉप ओवर रेटिंग के हुए शिकार

देहरादून। जिलाधिकारी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि आमजन की समस्याओं को का समाधान किया जा सके। वह कभी तहसील, अस्पताल का औचक निरीक्षण कर रहे हैं तो कभी दो पहिया वाहन से शहर भर में घूम कर जाम के झाम से जनता को निजात दिलाने के लिए प्रयासरत है। किसी ने डीएम साहब से शराब की दूकानों पर चल रही ओवर रेटिंग की शिकायत की थी। राजधानी देहरादून में शराब और रेटिंग का मामला बेखौफ चल ही रहा है हर शराब की बोतल पर ठेके वाले ₹20 एक्स्ट्रा ले ही लेते हैं।

इसमें भी चौंकाने वाली बात यह है कि ठेका स्वामी या ठेके पर काम करने वाले लोगो को प्रशासन का डर नहीं हैं। और ये किसी एक ठेके की बात नहीं है देहरादून के हर शराब की दुकान पर आपकों ओवररेटिंग मिल जायेगी। विरोध करने पर ठेके वाले बोलते हैं कि जाकर आबाकारी अधिकारी से बात करो। गजब का साहस हैं इनका बेखौफ लूट मचाते हैं।

ओवर रेटिंग की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम साहब स्वयं वाहन चलाकर शराब के ठेके पर पहुंचे उस समय उनके साथ में कोई स्टाफ नही था, खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब खरीदी, मैक डाउल की बोतल खरीदी। सेल्स मैन ने डीएम साहब को पहचाना नहीं और 660 की बोतल, 680 रुपए में दी, उम्मीद है कि अब इस ओवरेटिंग के खिलाफ होगी कार्यवाही होना तय माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!