डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को DM मैडम ने संभाली कमान, टोल फ्री नंबर पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं सहायता

MS Malik
By
2 Min Read

डेंगूसे संबंधित किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त करें

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सा विभाग सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों कों त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने फाॅगिंग कार्यों एवं सर्विलांस कार्यों को बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू के बढते मामलों से निपटने हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने एवं जनमानस की किसी भी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा डेंगू के बचाव हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं गतिविधियों का नियमित माॅनिटिरिंग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से स सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर 18001802525 पर काॅल कर सकते है।

शुक्रवार को कॉलर शोभा द्वारा हॉस्पिटल में बेड की आवश्यकता का कॉल डीआईसीसीसी (देहरादून इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में में प्राप्त हुई। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए बेड की उपलब्धता कि जाँच कि गई। दून हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता पायी गई, मरीज को तुरंत बेड उपलब्ध करवाया गया। डीआईसीसीसी में डोनर्स की लिस्ट तैयार की गई।

डीआईसीसीसी से चिकित्सक द्वारा डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई , जिसके परिणाम स्वरूप प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर अलग-अलग ब्लड ग्रुप के 25 लोगों को डोनर्स उपलब्ध करवाये गये शुक्रवार शाम 07 बजे तक 100 शिकायतें आई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है, जैसे शिकायत प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!