हेल्थ टिप्स: सही समय पर नाश्ता करने से घट सकती है पेट की चर्बी, वजन भी होगा कम

MS Malik
By
4 Min Read

पेट की चर्बी अधिक होने या वजन बढ़ने पर लोग परेशान हो जाते हैं। बढ़ा हुआ वजन कई तरह की बीमारियों की वजह भी बनता है, वहीं मोटापे के कारण लोगों में आत्मविश्वास की कमी भी आती है। हर कोई इन दिनों पतला और सेहतमंद दिखना चाहता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, खानपान के कारण न चाहते हुए भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है और बेली फैट दिखने लगता है। लोग वजन कम करने और शरीर की अधिक चर्बी को घटाने के लिए योग, एक्सरसाइज और डाइट आदि कई सारे प्रयास करते हैं। नियमित योगाभ्यास या एक्सरसाइज का कुछ असर भी दिखता है। वजन काफी हद तक कम होता है लेकिन अगर आप एक्सरसाइज या योग करना छोड़ देते हैं तो दोबारा वजन बढ़ सकता है। ऐसे में काफी मेहनत के बाद भी बेली फैट घटता नहीं। इसलिए बिना मेहनत सिर्फ सुबह के नाश्ता सही समय पर करके वजन को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञ के मुताबिक, नाश्ते के समय में बदलाव करके लोग लगभग पांच किलो तक वजन कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए किस समय करें ब्रेकफास्ट

नाश्ता करने का सही समय
पहले लोगों की सुबह जल्दी होती थी और सूरज डूबने के बाद अंधेरा होते ही रात हो जाया करती थी। इसलिए लोग सुबह जल्दी ब्रेकफास्ट और सूरज ढलने तक रात का डिनर कर लिया करते थे। रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा अंतराल होता था। विशेषज्ञ के मुताबिक, डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच कम से कम 14 से 16 घंटे का गैप होने से लोग स्वस्थ और फिट रहते हैं।

डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच गैप
हालांकि आज के बदलते और बिगड़े लाइफस्टाइल में लोगों के खाने पीने का समय भी बिगड़ गया है। लोग देर रात तक जागते हैं और कुछ न कुछ खाते पीते रहते हैं। वहीं सुबह कॉलेज या ऑफिस के कारण या तो बिना नाश्ता किए बाहर निकल जाते हैं या फिर सुबह ही कुछ खा लेते हैं। ऐसे में उनके डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच में गैप नहीं होता। जिसके कारण बैली फैट बढ़ने लगता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग
विशेषज्ञ लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग की सलाह देते हैं। इसमें रात के खाने और सुबह के ब्रेकफास्ट के बीच अधिक गैप देना होता है। इसके लिए एक्सपर्ट कहते हैं कि नाश्ते का समय बदलकर सुबह 11 बजे करें। किंग्स कॉलेज लंदन के जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर का कहना है कि वजन घटाने के लिए 11 बजे तक नाश्ता नहीं करना चाहिए।

14 घंटे करें फास्टिंग
एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया कि रात का डिनर जल्दी करके आप सुबह के नाश्ते में कम से कम 14 घंटे का गैप रखें। अगर डिनर का समय रात के 8 या 9 बजे हैं तो सुबह नाश्ते का समय 11 बजे कर रखें। अगर आप सुबह का नाश्ता इतना लेट नहीं करना चाहते तो शाम में 6-7 बजे तक डिनर कर लें। कुल मिलाकर आपको लगभग 14 घंटे का व्रत रखना है। इससे आपका वजन बढ़ने से नियंत्रित रहता है और शरीर डिटॉक्स होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अस्तित्व टाइम्स इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!