देहरादून : इलाज के दौरान लडकी से रेप का प्रयास करने वाला चिकित्सक गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने थेरेपी चिकित्सा के दौरान युवती से छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती ने परिजनों के साथ थाने आकर एक तहरीर दी कि प्रतिवादी चिकित्सक डॉ0 के. पी. सिंह एवं डॉ0 वर्मा द्वारा महर्षि पंतजली योग एवं चिकित्सा केन्द्र बिधोली में थेरेपी किये जाने के दौरान वादिनी के साथ छेडकानी करते हुए दुराचार का प्रयास किया है। अभियोग में नामजद अभिOगण की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना किया गया।

वादिनी के परिजन उक्त प्रकरण में चिकित्सा केन्द्र विधोली में संबंधित चिकित्सकों से वार्ता हेतु गये थे। जहां पर डॉ0 के.पी. सिंह द्वारा उत्तेजित होकर वादिनी के परिजनों के साथ अभद्रता की गयी। जिस पर परिजनों द्वारा उक्त आरोपी चिकित्सक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार साक्ष्यों के आधार पर अभि0 डॉ0 के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्टी बैरी प्रेमनगर देहरादून को दिनांक 05.09.2023 को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!