देहरादून : चौकी प्रभारी समेत कई उपनिरीक्षकों के तबादले, देखें सूची

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जिले के चौकी प्रभारियों सहित कई उपनिरीक्षको के तबादले किये है। SSP द्वारा आदेश जारी करते हुए थाना सहसपुर अन्तर्गत सभावाला चौकी प्रभारी रजनीश कुमार सैनी का स्थानांतरण करते हुए थाना बसन्त विहार भेजा है, उनके स्थान पर थाना चकराता में तैनात उपनिरीक्षक विवेक राठी को सभावाला चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

कोतवाली डालनवाला अंतर्गत करनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शर्मा को करनपुर से हटाते हुए अशारोड़ी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर उपनिरीक्षक देवेश खुगशाल को करनपुर का प्रभार सौंपा गया है।

उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी को बाईपास चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

थाना चकराता अन्तर्गत लाखामंडल चौकी प्रभारी निखिल देव को कोतवाली डालनवाला स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर कोतवाली डोईवाला में तैनात उपनिरीक्षक जसपाल गुसाईं को लाखामंडल का प्रभार सौंपा गया है।

कोतवाली कैंट में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी को कोतवाली पटेलनगर भेजा गया है, उनके स्थान पर उपनिरीक्षक देवेंद्र गुप्ता को कोतवाली पटेलनगर से कोतवाली कैंट में स्थानांतरित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!