देहरादून: बाजार में छाने लगी दीपावली की रौनक, सजने लगे बाज़ार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर में दुकानें सजनी शुरू हो गईं हैं। बिजली की बहुरंगी झालरें बाजार में दिखने लगी हैं। भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें भी सज गईं हैं। धनतेरस पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारी दुकान को बर्तनों से सजाने लगे हैं। व्यापारियों में इस बार काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

जिले में दीपावली की रौनक दिखाई देनी शुरू हो गई है। जिले के इलेक्ट्रिाॅनिक्स व इलेक्ट्रिकल के उत्पादों, बर्तन, मोबाइल, सराफा बाजार में स्थापित दुकानों समेत दो पहिया वाहनों के संचालकों ने पर्व की आहट के साथ ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों को सजाने में जुट गए हैं।

घरों की सजावट को लेकर लोगों ने स्टीकर व रेडिमेड रंगोली आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के पलटन बाजार, सहारनपुर रोड़, सहस्त्रधारा रोड़, प्रेमनगर, रायपुर आदि स्थानों पर दुकानदार दुकानों को सजाने में जुटे हैं। धनतेरस को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित सराफा व बर्तन बाजार के कारोबारी है। कारोबारी इस बार त्योहार में अच्छा व्यवासाय की उम्मीद जता रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!