देहरादून : SSP ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच उप निरीक्षको को किया निलंबित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने विवेचना के दौरान शिथिलता व लापरवाही बरतने पर पांच उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए उप निरीक्षकों में महिला उप निरीक्षक विनयता चौहान, दीनदयाल सिंह, मिथुन कुमार, सतवीर सिंह और सनोज कुमार शामिल हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी के अनुसार विवेचना में लापरवाही बरतने वाले एवं विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लटकाने वाले विवेचकाें के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ़ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!