नहीं रहे मशहूर कवि शायर मुनव्वर राणा, देर रात अस्पताल में ली आखरी सांस

MS Malik
By
3 Min Read

मुनव्वर राणा के निधन पर शोक की लहर, इन हस्तियों ने किया याद, अपने पसंदीदा शायर मुनव्वर राणा के यूं अचानक चले जाने से सभी अचंभित हैं. अखिलेश यादव से लेकर कुमार विश्वास तक सभी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

नई दिल्ली। दुनिया भर में अपनी शायरी के लिए मशहूर हिंदी और उर्दू के कवि शायर मुनव्वर राणा का देर रात इंतकाल हो गया है। मां पर कई रचनाएं लिखने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया. वह 71 साल के थे. वह पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे. उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी. राणा देश दुनियां के लोकप्रिय शायरों में से एक थे, जो हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते थे. अपने पसंदीदा शायर के यूं अचानक चले जाने से सभी अचंभित हैं. अखिलेश यादव से लेकर इमरान प्रतापगढ़ी तक सभी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुनव्वर राणा के निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
”तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है, फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है. देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना. भावभीनी श्रद्धांजलि.”

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी मुनव्वर राणा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”जिस्म पर मिट्टी मलेंगे पाक हो जायेंगे हम एै ज़मीं एक दिन तेरी ख़ूराक हो जायेंगे हम. अलविदा मुनव्वर साहब, आपका जाना अदबी दुनिया का बड़ा नुकसान है. मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हूं और इस खबर ने अंदर तक दुखी कर दिया है. इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन्.”

कांग्रेस ने भी X पर पोस्ट किया है. कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा ‘मशहूर शायर मुनव्वर राणा जी का निधन बहुत ही पीड़ादायक है, शायरी की दुनिया में एक युग का अंत है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि..‘

साथ ही कवि कुमार विश्वास ने भी X पर श्रद्धांजलि करते हुए पोस्ट किया है. कुमार विश्वास ने अपने पोस्ट में कहा कि ‘मुनव्वर राना नहीं रहे. उनके जीवन के आख़री दशक में उनसे गम्भीर मतभेद रहे. किंतु कवि-सम्मेलनीय यात्रा के शुरुआती दौर में मंचों पर उनके साथ काफ़ी वक्त बीता. उन तमाम यादों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि सहित ईश्वर से प्रार्थना कि उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करे. ऊं शांति ऊं. ‘

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!