पुलिस कर्मियों के परिजनों ने 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

MS Malik
By
2 Min Read

 देहरादून। पिछले कई दिनों से चल रहें ग्रेड पे मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब तमाम दलीलों और मान मुनव्वल के बावजूद उत्तराखंड पुलिस के जवानों के परिजन ग्रेड पे के मसले पर आज गांधी पार्क में इकठ्ठा हुए और जमकर धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पुलिस के जवानों में ग्रेड पर के मामले पर तमाम दलीलों और अपीलों का कोई असर नहीं दिखा। राजधानी में रविवार को बारिश के बीच पुलिस परिजनों ने गांधी पार्क पहुंचकर पहले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन फिर जमकर नारेबाजी भी की। हाथों में तख्तियां लेकर पुलिस परिवारों की महिलाएं गांधी पार्क पहुंची थी। इस बीच सीओ सिटी और प्रदर्शन में शामिल होने आए एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बीच एक बैनर लगाने को लेकर नोकझोंक भी हुई।

नारेबाजी करती पुलिस परिवारों की महिलाएं

आपको बताते चलें कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार खुद इस मामले को बेहद संजीदगी से शासन स्तर पर लगातार उठा रहे हैं। और मामले का हल निकाले जाने के लिए पैरवी कर रहे हैं। सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद कुछ दिन पहले बयान जारी कर जल्द से जल्द हल निकाले जाने का भरोसा दिया था।

वहीं कल ही एसएसपी देहरादून डा0 योगेन्द्र सिंह रावत ने भी अपील करते हुए सभी से संयम बरतने की अपील की थी। लेकिन इन तमाम बातों को दरकिनार करते हुए पुलिस कर्मियों के परिजन आज गांधी पार्क में पहुंचे और 40 100 ग्रेड पे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन राज्य गठन के बाद उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ है। जब अनुशासित पुलिस फोर्स के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपने परिजनों को सड़कों पर उतारा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!