देहरादून-थानों रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत एवं चार घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देहरादून थानों रोड पर आज एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 6 लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत एवं चार लोग घायल हो गए। सूचना पर डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बलेनो कार UK07DJ7198 थानों रोड पर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस द्वारा 108 को मौके पर बुलाया गया। गाड़ी में चालक सहित छह लोग सवार थे। जिनमें से दो विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट(53) निवासी256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून, मदन मोहन भट्ट(80) पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड ले नंबर 3 देहरादून की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। और 4 अन्य व्यक्ति जिनमें नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट( 58) निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस 2 जोगीवाला, भगवती प्रसाद भट्ट (47 )पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड ले नंबर 3 थाना डालनवाला, कीर्ति रामभट्ट( 77 )पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला, रमेश चंद्र भट्ट (67) पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी विहार देहरादून थे। जिन्हें 108 के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भिजवाया गया। मृतकों के पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!