मोथरोवाला वार्ड: भाजपा प्रत्याशी के लिए सिरदर्द बने रमोला

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड मोथरोवाला का चुनाव अन्य कई वार्डों की तरह भाजपा के लिए परेशानी वाला बनता जा रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान पार्षद मामचंद को प्रत्याशी बनाया है जिससे नाराज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सोबत चन्द्र रमोला ने इस वार्ड से निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्षद मामचंद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है जिससे नाराज होकर यहां भाजपा के केदार मंडल के उपाध्यक्ष सोबतचंद रमोला बागी प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में कूदे हुए हैं। जो सीधे भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान पार्षद मामचंद वर्मा को सीधी चुनौती दे रहे हैं यहां भाजपा का एक बड़ा धड़ा रमोला के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

वार्ड के महालक्ष्मी पुरम, विष्णु पुरम, डांडी के साथ ही दौड़वाला के कुछ हिस्से में भितरघात की पूरी संभावनाएं बनी हुई है। हालांकि क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली उनके समर्थन में लगातार जनसंर्क कर रहे हैं। परंतु उसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। यदि पार्टी ने इस वार्ड के लिए ठोस रणनीति नहीं बनाई तो यह वार्ड पार्टी के हाथ से खिसकना तय माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!