बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, विभिन्न विभागों में शुरू होने वाली है सैकड़ों भर्तियां

Astitva Times Desk
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आने वाला है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आगामी महीनों में कई विभागों में भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। वन विभाग में वन दरोगा परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब पुलिस, कृषि, सहकारिता समेत अन्य विभागों में भी भर्तियां होने जा रही हैं।

हाल ही में संपन्न हुई वन दरोगा परीक्षा में 38,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा के जरिए 124 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह परीक्षा आयोग द्वारा जून माह में आयोजित की गई थी।

आने वाले महीनों में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं:
6 जुलाई: पुलिस विभाग में 2000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

27 जुलाई: विभिन्न विभागों में प्रयोगशाला सहायक के 30 पदों पर परीक्षा होगी।

3 अगस्त: फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक, वैज्ञानिक सहायक के 36 पदों पर परीक्षा प्रस्तावित है।

10 अगस्त: सहायक कृषि अधिकारी और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 के 10 पदों के लिए परीक्षा होगी।

7 सितंबर: सहायक लेखाकार के 63 पदों पर परीक्षा आयोजित होगी।

सितंबर: स्नातक स्तरीय परीक्षा में 416 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

5 अक्टूबर: सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 के 45 पदों पर परीक्षा प्रस्तावित है।

आयोग की पारदर्शिता पर जोर
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएंगी। आयोग की ओर से तमाम तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा ना हो

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!