बेसमेंट में चल रहा था बाइक सेल/परचेज का काम, पुलिस ने लगाया 10 हज़ार रुपए जुर्माना

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

जुर्माने के साथ ही बेसमेंट पार्किंग में अधिकृत रूप से लगाई गई सभी बाइको को पार्किंग स्थल से हटाया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने दिये थे कार्यवाही के आदेश

देहरादून। राजधानी पुलिस ने बेसमेंट में अवैध रूप से बाइक सेल परचेज का काम रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 20 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को भी वहां से हटवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें मातावाला बाग में स्थित एक शापिंग काम्प्लैक्स में एक व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से पार्किंग स्थल के एक हिस्से में बाइक सेल/परचेज का कार्य किया जा रहा था। जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिस पर पटेलनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो संजय धीमान पुत्र नरेन्द्र प्रकाश निवासी 8 सहारनपुर रोड, पटेलनगर द्वारा उक्त शापिंग काम्प्लैक्स की बेसमेंट पार्किंग के एक हिस्से में वाहनों को पार्क न करवाते हुए अनाधिकृत रूप से बाइक सेल/परचेज का कार्य किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 10 हजार रू0 का जुर्माना लगाया गया तथा पार्किंग स्थल पर अनाधिकृत रूप से लगाई गई बाइकों को भी हटाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!