भाजपा नेताओं ने कुष्ठ रोगियों संग मनाया भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जन्मदिन

MS Malik
By
3 Min Read

भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जन्मदिन पार्टी नेताओं ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया, और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उन्होंने नेहा जोशी के लिए ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना की.

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का आज 15 जनवरी को जन्मदिन है. इस मौके पर पार्टी नेता उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कौशल एवं अन्य पार्टी नेताओं ने सहस्त्रधारा रोड के चालंग ग्रामसभा में तारा पर्वत स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने केक काटकर अपने हाथों से कुष्ठ रोगियों को खिलाया। पर मौके पर मिष्ठान वितरण के साथ ही कंबल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालम सिंह बिष्ट, नवनियुक्त नगर निगम पार्षद मंजीत रावत, वार्ड 59 से पार्षद के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे अनूप फरासी, अंकित जोशी, प्रेम पवार, संजय कोटवाल, अरविंद तोपवाल, संजय राणा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कई भाजपा नेताओं ने नेहा जोशी को दी बधाई

स्थल मालदेवता जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की.


वरिष्ट भाजपा नेता अनुज कौशल ने नेहा जोशी के जन्मदिन पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “भाज्युमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी जी, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें.

भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा ने नेहा जोशी के जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, “भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय नेहा जोशी जी को जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवँ शुभकामनाएं.”

चालंग के पूर्व प्रधान समीर पुंडीर ने भी नेहा जोशी को बधाई देते हुए फ़ेसबुक पर उनकी तस्वीर शेयर की. समीर ने लिखा, “भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय नेहा जोशी जी को जन्मदिन की अनगिनत बधाई एवं शुभकामनाए.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!