मुम्बई 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष टीडी भूटिया ने 26/11 मुम्बई हमले की 12वीं बरसी पर आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर राज्यमंत्री टीडी भूटिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी की ओर से पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि इस हमले में 200 लोग घायल हुए और 174 वीर सैनिक शहीद हुए।

उन्होंने बताया कि शहीदों के शहादत को नमन करने के लिए हम सब शहीद स्मारक पहुॅचे हैं और श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन सैनिकों की एक बड़ी समस्या थी, जिसको मोदी सरकार ने सुलझा लिया है और अब देशभर में सैनिक अत्यधिक खुश एवं गौरवान्वित है।

पीबीओआर के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि कोविड के कारण यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम सूक्ष्म रुप से किया गया। उन्होंने बताया कि विधायक जोशी सेल्फ-क्वारटींन होने के चलते श्रद्धांजलि देने नहीं पहुॅच सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सहित दुश्मन देशों के होश उडे हुए हैं और अब उनमें हमला करने की हिम्मत खत्म हो चुकी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरूंग,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ओमप्रकाश बवाडी,मनोज जोशी, अनुज, पूर्व सैनिक कैप्टन सुरेन्द्र बिष्ट, मोहन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

MorningNews Home

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!