राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम ने मृतक अयान के परिजनों को दी सांत्वना

MS Malik
By
2 Min Read

बोले हाजी सलीम दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रयास करूंगा

गंगोह। थाना क्षेत्र के ग्राम झाडवन में इसरार अंसारी के पुत्र अयान की हत्या के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम क़ुरैशी मृतक अयान के घर सांत्वना देने पहुंचे,अयान के पिता इसरार अंसारी भट्टे पर मजदूरी करते हैं और फतेहपुर क्षेत्र में एक भट्टे पर कार्य में लगे हुए थे वहीं से 21 नवंबर को अयान गायब हो गया था। परिजनों ने अयान की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग न लगा,
जिसके बाद परिजनों ने 22 नवंबर को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस के साथ-साथ परिजन भी अयान को खोजने में लगे हुए थे।

घटना के दो दिन पश्चात अयान गांव के पास में एक गन्ने के खेत में मृत अवस्था में मिला जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है और उसके साथ कुकर्म के बाद हत्या की गई है।

आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम क़ुरैशी अपने साथियों संग झाड़वन पहुंचे और मृतक के परिवार के बीच पहुंचकर उनका दुख दर्द साझा किया।

हाजी सलीम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो इसके लिए मैं भरसक प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारे बच्चे हमारी माताएं बहने सुरक्षित नहीं है उससे लगता है कि हमारे यहां कानून व्यवस्था का कोई भी डर अपराधियों के मन मे नही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो इसके लिए प्रशासन से बात करूंगा।

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता अंजुम जावेद, सभासद वसीम अहमद,सय्यद शादाब,नफ़ीस मलिक, अब्बासी महासभा ज़िला अध्यक्ष आसिफ अब्बासी आदि मौजूद रहे।

MorningNews Home
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!